Haryana
Trending

लाटरी या फ्री गिफ्ट के लालच में अनजान लिंक पर क्लिक न करें : अजय कुमार।।

लाटरी या फ्री गिफ्ट के लालच में अनजान लिंक पर क्लिक न करें : अजय कुमार।।

ओढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):-चौधरी देवी लाल राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान पन्नीवाला मोटा में ओढ़ा थाना के साइबर हेल्प की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम से बचाव पुलिस द्वारा शुरू किए गए अभेद्य एप का इस्तेमाल करने तथा मोबाइल व कंप्यूटर में रखी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने सहित अन्य बातों बारे जागरूक किया।
उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम, ओटीपी चोरी और गेमिंग के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खतरों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को साइबर बुलिंग, फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल से बचने के टिप्स दिए गए। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड न बताएं। उन्होंने कहा कि लॉटरी या फ्री गिफ्ट के लालच में अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी, तस्वीरें और लोकेशन सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करे। साइबर अपराध होने पर तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य प्रोफेसर जगदीश कुमार ने पीएसआई अजय कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय पर विद्यार्थियों को सायबर क्राइम व अन्य जानकारी देते रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ रजनी कंबोज, रुब्रिंदर् सिंह, पुनीत चावला, सुनील मेहता सहित अनेक स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button