Haryana
Trending

शनिवार को रोड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ बड़ागुढ़ा की बैठक।।

शनिवार को रोड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ बड़ागुढ़ा की बैठक।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल):- शनिवार को रोड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ बड़ागुढ़ा की बैठक रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसे बैठक में बोलते हुए जिला सचिव रवि कुमार ने बताया कि सरकार रिटायरी कर्मचारियों को उनकी सुविधाओं से वंचित करने की कोशिश कर रही जिस के तहत उनको आठवें वेतन आयोग से बाहर कर दिया गया है । रवि ने बताया कि हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी एक महीने से ओर नगर पालिका सफाई कर्मचारी एक मई से हड़ताल पर चल रहे हैं पर सरकार उनसे बात ना करके तानाशाही का परिचय दे रही है। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए रंजीत सिंह ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करती है और उनके कालावाली में चल रहे धरने में रोज पांच साथी उनके साथ बैठना शुरू करेंगे । वही उन्होंने आम जनता से अपील की सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ इस हड़ताल कर्मचारियों का साथ दें ताकि सरकार को जनविरोधी नीति बनाने से रोका जा सके ।इस मौके पर जयराम , दर्शन सिंह, गुरतेज सिंह, बाबा सिंह, महेंद्र सिंह, छिद्र सिंह, रोही सिंह।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button