मैक्स अस्पताल मोहाली में स्पेशलाइज्ड मदर एंड चाइल्ड यूनिट का शुभारंभ हुआ ।।
मैक्स अस्पताल, मोहाली में स्पेशलाइज्ड मदर एंड चाइल्ड यूनिट का शुभारंभ हुआ ।।

चंडीगढ़ – (जरनैल सिंह घुमान) :- मदर्स डे के मौके पर रविवार को मैक्स अस्पताल, मोहाली में एक स्पेशलाइज्ड मदर एंड चाइल्ड यूनिट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को एक ही छत के नीचे व्यापक और विशेष देखभाल प्रदान करना है।डायरेक्टर एवं सीओओ- हॉस्पिटल ऑपरेशंस, डॉ सिमरदीप सिंह गिल ने बताया कि यह यूनिट गर्भधारण पूर्व और गर्भावस्था से लेकर प्रसव, नवजात शिशु देखभाल और बाल चिकित्सा सेवाओं तक, सभी चरणों में संपूर्ण देखभाल प्रदान करने के लिए बनाई गई है।एडवांस्ड मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेस्स और स्पेशलिस्ट की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम द्वारा सपोर्टेड यह यूनिट सुरक्षित, सीमलेस और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर मैक्स ने ‘द हैप्पी बंप एंड शी’ प्रोग्राम का भी शुभारंभ किया, जो महिलाओं में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जागरूकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक विशेष पहल है।यह कार्यक्रम नियमित स्वास्थ्य जांच, शीघ्र निदान और प्रजनन स्वास्थ्य, स्तन स्वास्थ्य, हार्मोनल विकार और जीवनशैली से संबंधित स्थितियों जैसी प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में शिक्षा को प्रोत्साहित करता है। #Newstodayhry @Newstodayhry

