Haryana
Trending

फार्म से चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई।।

फार्म से चोरी करने के मामले में 2 गिरफ्तार क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा ):- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। 10 अप्रैल को थाना धौज के अंतर्गत गांव नेकपुर स्थित फार्म से चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बकर मोहम्मद उर्फ बक्कू व अहशान उर्फ रेट्टू वासी गांव धौज फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिनसे चोरी की गई 4 कुर्सी, 1 तार बंडल, 1 सोलर बैटरी, 5500 रुपये व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार मैमपाल वासी गांव गौठडा मोहताबाद ने थाना धौज में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके समधी का गांव नेकपुर में फार्म हाउस है। 10 अप्रैल को अज्ञात चोरो द्वारा फार्म से सोलर पैनल की तीन बैटरी, कैबल, कनैक्टर, कुर्सी तथा छोटा मोटा अन्य सामान चोरी कर लिया। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुछताछ में सामने आया कि 10 अप्रेल को दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अहसान खिडकी से फार्म के अंदर घुसा था तथा बकर बाहर मोटरसाइकिल पर था। वारदात में बकर की मोटरसाईकिल प्रयोग की गई थी। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button