बुलेट बाइक सवार युवक 10 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।
बुलेट बाइक सवार युवक 10 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।

सिरसा- (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान केलनिया रोङ नजदीकी बांदर पुलिया सिरसा क्षेत्र से बुलेट बाइक सवार एक युवक को हजारों रुपए की 10 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान लखवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रानियां चुंगी शमशाबाद पट्टी सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान केलनिया रोङ शमशाबाद पट्टी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से बुलट बाइक सवार नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त बुलेट बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त बुलेट बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी एएसपी आदर्शदीप सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । #Newstodayhry @Newstodayhry
