Haryana
Trending

दुपहिया वाहन चोरी मामलों में सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार ।।

दुपहिया वाहन चोरी मामलों में सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार ।।

करनाल – (संगीत राणा) :- जिला पुलिस की सीआईए असंध टीम ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा पांच मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई सीआईए असंध प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही बलविंदर की अध्यक्षता की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह पुत्र दीपान एवं मनविंदर पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव खेड़ी सरफली, जिला करनाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को टीम द्वारा ढोल चौक असंध के पास से संदेह के आधार पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2026 को कस्बा असंध क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना असंध में मुकदमा नंबर 172 दिनांक 28/03/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने असंध क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी की थीं तथा अन्य तीन मोटरसाइकिल जिला कुरुक्षेत्र से चोरी की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं।पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई तथा आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button