आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी में भूकंप सुरक्षा को लेकर हुई मार्क ।।
आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी में भूकंप सुरक्षा को लेकर हुई मार्क ।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- क्षेत्र में आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को भूकंप तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने, विद्यालय भवन को व्यवस्थित ढंग से खाली करने तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए बच्चों को आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल मुखिया प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने आपदा के समय संयम एवं सतर्कता बनाए रखने का संकल्प लिया।विद्यालय मुखिया प्रदीप कुमार ने मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की। #Newstodayhry @Newstodayhry




