Haryana
Trending

गौशाला नुहियांवाली में पहली बार दुधारू गायों की खुली बोली करवाई गई ।।

गौशाला नुहियांवाली में पहली बार दुधारू गायों की खुली बोली करवाई गई ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- राम भक्त हनुमान गोशाला नुहियावाली में गत दिवस दुधारू गायों की खुली बोली रखी गई। बोली में साहीवाल, एचएफ व क्रॉस ब्रीड की तीन गायें रखी गईं। गोशाला कमेटी ने इस विषय में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। गाय खरीदने के लिए सिरसा, फतेहाबाद व जिले के साथ लगते राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से कुल 25 खरीददारों ने बोली में भाग लिया। वहीं खुली बोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बोली की शुरुआत उच्च कोटि की गाय साहीवाल नस्ल गंगा नामक गाय से हुई। पहली बोली 25 हजार के रूप में नुहियांवाली के लादूराम गढ़वाल ने लगाई। इसके बाद बोली दाताओं ने एक से बढ़कर एक बोली लगाई। यह गाय चिलकनी ढाब निवासी जोतराम सिहाग ने 90 हजार रुपये की सबसे अधिक बोली देकर खरीद ली।दूसरी बोली एचएफ नस्ल की गाय बचेर निवासी राहुल ने 55 हज़ार रुपये में व एक क्रॉस ब्रीड गाय चकजालू निवासी प्रेम चंद माहर ने 45 हजार रुपये की बोली देकर खरीद ली। गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान देवीलाल नेहरा व सुभाष बिजारणिया ने बताया कि गोशाला में नस्ल सुधार पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सोनीपत से हरियाणा नस्ल का सांड़ लाया गया है। गोशाला में 728 गोवंश आश्रय पा रहे हैं। इस अवसर पर कृष्ण कुकणा, ओमप्रकाश गोदारा, ख्याली राम ठेकेदार, सुभाष गोदारा, उदय सिंह राजपूत, मोहन बडजाती, राजेश नेहरा व अनिल गढ़वाल सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button