Haryana
Trending

मॉडल स्कूल बप्प की छात्रा जैस्मीन का सुपर 100 में चयन होने पर किया गया सम्मानित ।।

मॉडल स्कूल बप्प की छात्रा जैस्मीन का सुपर 100 में चयन होने पर किया गया सम्मानित ।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प की छात्रा जैस्मीन को सुपर 100 में चयन होने पर आज विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन समिति व अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने होनहार छात्रा जैस्मीन को बधाई देते हुए बताया कि सुपर 100 में चयन के लिए तीन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना पड़ता है।इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है।सरपंच प्रतिनिधि बंसीलाल ने इस प्रतिभावान छात्रा को 1100 रुपए नकद पुरस्कार देते हुए इस बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।एस एम सी प्रधान सीता रानी व उपप्रधान हरपाल ने भी इस बेटी को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम करने का संदेश दिया।इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश सिंह, पंचायत सदस्य संदीप कुमार,छात्रा के पिता देसराज सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button