12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत,कला संकाय में आयुषी ने 90 .2 ℅अंक प्राप्त किए।।

बड़ागुढ़ा -( गुरनैब दंदीवाल ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरेकां का बारहवीं परीक्षा का परिणाम रहा शानदार। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता सीमू वाला ने बताया कि विद्यालय के कुल 33 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 4 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की और 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। कला संकाय में आयुषी ने 90 .2 ℅अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, तमन्ना ने 87% अंक प्राप्त कर द्वितीय और लितिका ने 83% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पजाबी विषय में 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से अनु ने 100 में से 100 अंक प्राप्त करके शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में कंचन ने 89.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिजनेस स्टडी में अनु ने 100 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खैरेकां विद्यालय के प्रिंसिपल रणजीत सिंह ढिल्लों ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए बच्चों और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। खैरेकां के सरपंच खुशी सुमन ठाकर ने भी विद्यालय स्टाफ और बच्चों को शुभकामनाएं दी।। #Newstodayhry @Newstodayhry