विश्व भारती शिक्षा केंद्र, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम।।
विश्व भारती शिक्षा केंद्र, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम।।

फरीदाबाद – ( पूजा शर्मा ) :- क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक विश्व भारती शिक्षा केंद्र, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ का कक्षा दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। श्रेणी में सुहानी ने 91.4% (457/500) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर मानवी खंडेलवाल ने 91% (455/500) अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान पर साक्षी ने 90% (450/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम संक्षेप में इस प्रकार रहा — कुल मैरिट प्राप्त विद्यार्थी 18
70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी — 23
60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी — 29
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष जाने माने शिक्षाविद ,साहित्यकार एवं कवि डॉ. श्रद्धा निकुंज भारद्वाज एवं सचिव डॉ. (श्रीमति) प्रवीण भारद्वाज ने समस्त सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विश्व भारती शिक्षा केंद्र पिछले 41 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। शिक्षा केंद्र का उद्देश्य देश को बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न, परिश्रमी, संस्कारवान एवं देशभक्त नागरिक प्रदान करना रहा है। विद्यालय के मुख्याध्यापक विष्णु कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर आरती बत्रा सेन तथा अकाउंट्स हेड सुभद्रा मिश्रा ने इस शुभ अवसर पर समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कोटि-कोटि बधाई दी तथा कहा कि शिक्षा केंद्र अभिभावकों के सहयोग एवं अपने परिश्रमी तथा संकल्पित स्टाफ के साथ विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने हेतु सदैव कृतसंकल्प है। इस अवसर पर एडमिशन इंचार्ज मंजू मित्तल, वरिष्ठ अध्यापक शैलेन्द्र मिश्र, उपासना गहलोत, विजय कुश, वंदना शर्मा, संतोषी रावत, सुरक्षा शर्मा, , ललिता शर्मा सहित अनेक अध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ इस गरिमामयी सफलता का उत्सव मनाया।। #Newstodayhry @Newstodayhry