Haryana
Trending

एम.एम. मेमोरियल स्कूल ओढ़ा के विद्यार्थी मेरिट सूची में चमके।।

एम.एम. मेमोरियल स्कूल ओढ़ा के विद्यार्थी मेरिट सूची में चमके।।

ओढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल):-सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में एम.एम. मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा तथा विद्यार्थियों ने अपने मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय की मेधावी छात्रा जैस्मिन ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रीति ने 93.8% अंक लेकर द्वितीय तथा गुरप्रीत कौर ने 92.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लगभग 20 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा बेनीवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button