सीआईए सिरसा पुलिस ने 2 मामलों में दो अवैध हथियार व 4 जिंदा कारतूस सहित दो युवक को दबोचा ।।
सीआईए सिरसा पुलिस ने 2 मामलों में दो अवैध हथियार व 4 जिंदा कारतूस सहित दो युवक को दबोचा ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- एसपी दीपक सहारन के दिशा निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस की दो टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र से 2 युवकों को दो अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा से गांव नहराना की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव नहराना की गउशाला के नजदीक पंहुची तो गउशाला की तरफ से एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर गांव की गउशाला में घूसने का प्रयास किया तो पुलिस पार्री ने शक आधार पर आरोपी युवक पंकज पुत्र राम निवास निवासी गांव नहराना को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए । वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की दूसरी पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चाहरवाला से कागदान की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव कागदान की मेड़ी के नजदीक पंहुची तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया उक्त युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने आरोपी युवक शिव कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी दयैड़ तहसील भट्टू जिला फतेहाबाद को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों स पूछताछ कर अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । #Newstodayhry @Newstodayhry

