Uncategorized
Trending

बैंकों में आए नगदी संकट से परेशानी झेल रहे हैं किसान व व्यापारी वर्ग के लोग: हरमीत पंडोरीवाला।।

बैंकों में आए नगदी संकट से परेशानी झेल रहे हैं किसान व व्यापारी वर्ग के लोग: हरमीत पंडोरीवाला।।

रानियां-(अमन बंसल):- इनैलो के रानियां हलका प्रधान हरमीत सिंह पंडोरीवाला ने कहा कि बैंकों में नगदी का संकट से किसान मजदूर व्यापारी व आम वर्ग परेशान है। बैंक से अपने ही पैसे निकलवाने के लिए लोग चक्कर काटने के लिए मजबूर है। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। इसलिए ही बैंकों में नगदी का संकट आया हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं की पेंमेंट सरकार ने उनके खाते में भेज रखी है। एक तो गेहूं की पेमेंट पहले ही एक महीना लेट आई है। अब किसान अपनी राशि निकलवाने के लिए बैंक में जाते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि नगदी नहीं है। नगदी नहीं होने के कारण किसानों को बार-बार बैंकों के चक्कर काअने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने जिनसे बीज, दवाइयां व अन्य सामान उधार ले रखा होता है उनका भुगतान करना होता है लेकिन बैंकों से पैसे नहीं मिल रहे हैं। व्यापारियों का कारोबार खत्म हो रहा है। जरुरत के लिए जो लोग पैसे निकलवाने के लिए बैंक में जाते हैं उन्हें वह पैसे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने पिछले 15 दिनों से यही हाल चल रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से बार-बार संकट देश पर आ रहे हैं। बैंकों में नगदी खत्म होना एक गहरा संकट है। फाटो हरमीत पंडोरीवाला।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button