Uncategorized
Trending

किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मंच ने सीएम को सौंपा ज्ञापन।।

किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मंच ने सीएम को सौंपा ज्ञापन।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):– राष्ट्रीय किसान मंच की ओर से सिरसा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किसानों की मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मंच लक्खा सिंह अलीकां प्रदेशाध्यक्ष, हरजिन्द्र सिंह नानुआना प्रदेश उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि ओटू हैड की खुदाई की जाये, ताकि ज्यादा पानी का स्टोरेज हो सके। ओटू हैड घग्घर से निकलने वाली सभी नहरों की सफाई करवाई जाये। घग्घर नदी के सभी बांध मजबूत किये जाये, ताकि नदी के उफान आने पर किसानों की फसलों व गांव को नुक्सान न हो सके। लंहगेवाला गांव से घग्घर नदी से भीमां, मतड़, अलीकां, थिराज, बीरूवाला आदि गांव तक फल्डी नहर निकाली जाये ताकि इस इलाके में पानी से सिंचाई करने में सहायता मिल सके। सभी नहरों में 15 दिन पानी दिया जाये। एनजीसी ब्रांच बणी फल्डी नहर व मैन ब्रांच जहां पर भाखड़ा की क्रॉसिंग होती है। वहां साईफन बनाया जाये। रानियां शहर को उपमण्डल का दर्जा दिया जाये। सिरसा-रानियां-डबवाली – कालांवाली, ऐलनाबाद आदि सभी शहरों में सी. सी.टी.वी. कैमरे बंद पड़े हैं। उन्हें तुरन्त प्रभाव से चालू किया जाये और जहां नहीं है, वहां भी तुरंन्त प्रभाव से लगवाए जाएं। सेमनाला के पानी से चाहरवाला- शकरमंदौरी, शाहपुरिया, नाथूसरी चौपटा, तरकांवाली, दड़बा कलां, रूपाणा, गुडियाखेड़ा की जमीन व फसल का नुक्सान होता है। सेमनाले की सफाई व इसको मजबूत करवाया जाये। फसलों के लिए यूरिया व डी.ए.पी. की जरूरत होती है। खाद की जरूरत फसल सिंचाई के समय होती है, इसकी व्यवस्था फसल की बिजाई से पहले की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो सके। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button