भिवानी में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू।।
भिवानी में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू।।

भिवानी – (अभिषेक ठाकुर) :- भिवानी में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर कर्मचारी सोमवार से स्थानीय कोर्ट परिसर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने भाजपा सरकार पर शोषण और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिसके चलते प्रदेशभर में कर्मचारियों में भारी रोष है।हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। भिवानी में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कोर्ट परिसर के सामने धरना शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है।ग्रामीण सफाई कर्मचारी ने कहा कि सरकार हमें बंधुआ मजदूर समझ रही है। हम लंबे समय से गांवों में सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने हकों के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का हर विभाग आंदोलन करने को मजबूर है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर लिखित में ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक यह धरना और रोष प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और यह आंदोलन आगे कितना बड़ा रूप लेता है। #newstodayhry @newstodayhry