डिविजन 2 एक महीने के लंबित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें तोड़फोड़ विभाग के अधिकारी।।
डिविजन 2 एक महीने के लंबित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें तोड़फोड़ विभाग के अधिकारी।।

फरीदाबाद -( पूजा शर्मा) :- नगर निगम फरीदाबाद में आयोजित जनसुनवाई शिविर में आज महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान लगभग 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्य रूप से सीवर, पेयजल, प्रॉपर्टी आईडी, अतिक्रमण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। में तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर पिछले एक महीने के लंबित कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वहीं कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह को भी निर्देश दिए गए कि डिविजन-2 में गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की रिपोर्ट दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में सैनिक कॉलोनी और अरावली सेक्टर-49 के निवासियों ने क्षेत्र में ट्यूबवेल लगवाने की मांग रखी। वहीं एसजीएम नगर के 9 ब्लॉक से कमर्शियल गतिविधियों को लेकर भी शिकायत प्राप्त हुई। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं अतिक्रमण की शिकायतें तथा पानी के बिलों को ठीक कराने के लिए भी नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।। #newstodayhry @newstodayhry