सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार, ₹5,125 की नकदी बरामद ।।
सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार, ₹5,125 की नकदी बरामद ।।

हनुमानगढ़ – (राजरतन पारीक) :- पुलिस ने सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से सट्टा राशि भी बरामद की।जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मेजर सिंह एवं कांस्टेबल सुभाषचंद्र की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी नरेश पुत्र जोगेंद्र सिंह अरोड़ा (32) निवासी गांव डीग पतली डाबर जिला सिरसा (हरियाणा), हाल वार्ड नंबर 14 सेक्टर नंबर 12 हनुमानगढ़ जंक्शन को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथों पकड़ा।पुलिस ने आरोपी के पास से ₹5,125 की सट्टा राशि बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में अभियोग संख्या 356/2026 के तहत धारा 318(4), 112(2) बीएनएस एवं 13 आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। #newstodayhry @newstodayhry


