विकास कार्य की प्राथमिकता से शुरुआत करते हुए।।
विकास कार्य की प्राथमिकता से शुरुआत करते हुए।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल):– क्षेत्र के गांव रोड़ी में विकास कार्य की प्राथमिकता से शुरुआत करते हुए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने अपने करकमलों से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ी में साइंस लैब फिजिक्स लैब और बायोलॉजी लैब के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल राजबीर सिंह गुरतेज सिंह समिति उपप्रधान हेमराज दर्शन सिंह सरपंच और अन्य गणमान्य लोगों ने सुनीता दुग्गल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत की और से सरपंच दर्शन सिंह द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया और स्कूल में दस पंखे भेंट करने की घोषणा की। वही सुनीता दुग्गल ने भी अपनी और से स्कूल को दस पंखे और एक जनरेटर देने की घोषणा की और नई बिल्डिंग बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल की सभी मांगें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रख शीघ्र ही इनका समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, रोड़ी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी और बस अड्डे के सुधार के संबंध में चर्चा की गई और सुनीता दुग्गल को मांग पत्र सौंपा गया। सुनीता दुग्गल ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच दर्शन सिंह, प्रधान शाहजिंदर सिंह, जसकरण सिंह गुरमेल सिंह, नौरंग सिंह, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह आदि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry


