Uncategorized
Trending
थाना डबुआ की टीम ने सट्टा खाई करने वाले को धरा ₹3600 बरामद।।
थाना डबुआ की टीम ने सट्टा खाई करने वाले को धरा ₹3600 बरामद।।

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा):– फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 17 मई को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की टीम ने सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ₹3600 बरामद किये हैं।पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना डबुआ की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भोजपुरी चौक, नियर हनुमान मंदिर के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका पर रणवीर सिँह वासी गाँव जारुऊ जिला हाथरस उतर प्रदेश हाल एन.आई.टी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹3600 सहित काबू किया गया। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।। #newstodayhry @newstodayhry