हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन “महागौरव स्थल” के कार्य ने आज एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूर्ण किया ।।
हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन “महागौरव स्थल” के कार्य ने आज एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूर्ण किया ।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन “महागौरव स्थल” के कार्य ने आज एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूर्ण किया । पीठाध्यक्ष प० सतपाल शर्मा के सानिध्य में 51 फुट ऊंची दिव्य “माँ” संरचना के निर्माण कार्य के अंतर्गत आज विधिवत पूजन-अर्चना के साथ निर्माण कार्य शुरु किया। 51 फुट “माँ” शब्दाक्षर के शुभारंभ हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने क़ियाम । साथ में मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी भी मौजूद रहे । सभी ने भक्ति एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई । सर्वप्रथम श्री देवीकूप पर पूजा – अर्चना कर माँ से इस लेंटर कार्य के शुरुआत की आज्ञा मांगी गई, फिर मुख्य अतिथि सुभाष सुधा ने माँ भद्रकाली जी की पूजा कर इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की प्रार्थना की और गर्भ गृह से चरणामृत से भरे कलश को शिरोधार्य कर परिक्रमा उपरांत निर्माण सामग्री में मिलाया । मुख्य यजमान के रूप में तुषार गोयल रहे। मंदिर से ढोल धमाकों, कलश व झंडे की अगुवाई में निर्माण स्थल तक सभी पहुंचे। ततपश्चात मुख्य अतिथि सुभाष सुधा द्वारा कन्या शैविल शक्ति का पूजन किया गया , नारियल फोड़ा गया, सरिए पर धागा बांधा गया, व निर्माण सामग्री का पहला तसला लेंटर में डाला गया । #newstodayhry @newstodayhry