Uncategorized
Trending

जहां समझौता कराने गई ननद ही दरिंदगी का शिकार हो गई।।

जहां समझौता कराने गई ननद ही दरिंदगी का शिकार हो गई।।

अंबाला – (राहुल जाखड़) :- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और फिर सुलह-समझौते की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अंबाला से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां समझौता कराने गई ननद ही दरिंदगी का शिकार हो गई। नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति और उसकी बहन पर लड़की पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की के परिजनों ने लड़के की बहन को जबरन बाथरूम में बंधक बनाया, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। गंभीर हालत में पीड़ित महिला को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबाला के गांव सोंडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा की रहने वाली रजवंत कौर अपने भाई अमरजीत सिंह के साथ उसकी नाराज पत्नी को मनाने के लिए सोंडा गांव आई थी। दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी कि अचानक लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि रजवंत कौर को टारगेट करते हुए उसे खींचकर बाथरूम में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।पीड़ित पति अमरजीत सिंह की मानें तो वह अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए बाकायदा पूर्व एमसी और पंचायत के माध्यम से बात करके आया था। लेकिन लड़की के भाई और पिता के मन में कुछ और ही चल रहा था। जब बातचीत बेनतीजा रही और अमरजीत वापस लौटने लगा, तो आरोपियों ने उन्हें दोबारा घर के अंदर बुलाया और अचानक हमला बोल दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद अंबाला की सेक्टर-9 थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बंधक बनाने, मारपीट करने और अश्लील व्यवहार जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कम्मा समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button