जयदिव्यान चौटाला ने खाजूवाला में चौधरी देवीलाल के पूर्व अंगरक्षक भीम सिंह से की मुलाकात, जाना हालचाल ।।
जयदिव्यान चौटाला ने खाजूवाला में चौधरी देवीलाल के पूर्व अंगरक्षक भीम सिंह से की मुलाकात, जाना हालचाल ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) :- जननायक चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के बेहद विश्वसनीय रहे पूर्व अंगरक्षक भीम सिंह से आज चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी के युवा नेता भाई जयदिव्यान चौटाला (सुपुत्र रवि चौटाला) ने उनके खाजूवाला (राजस्थान) स्थित निवास स्थान पर आत्मीय भेंट की।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जयदिव्यान चौटाला ने बुजुर्ग भीम सिंह के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। भीम सिंह ने लंबे समय तक चौटाला परिवार के साथ रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण से अपनी सेवाएं दी हैं। मुलाकात के दौरान पुराने दिनों के राजनीतिक संघर्षों और संस्मरणों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर जयदिव्यान चौटाला ने कहा कि संघर्ष और समर्पण से जुड़े हमारे वरिष्ठजनों का स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद हमेशा हमें जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। चौटाला परिवार अपने पुराने साथियों और बुजुर्गों के योगदान को हमेशा सर्वोपरि रखता है। इस मौके पर उनके साथ अन्य स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry