ओढ़ा में अंतरराष्ट्रीय विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।।
ओढ़ा में अंतरराष्ट्रीय विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में अंतरराष्ट्रीय विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमित जैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ‘साइलेंट किलर’ कहे जाने वाले हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शुरुआती जांच को प्रोत्साहित करना और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों (जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक) से बचाव करना है। इस वर्ष का मुख्य विषय वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय उच्च रक्तचाप दिवस का विषय “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करना है। यह थीम सामूहिक रूप से नियमित जांच करने और समय पर इसके इलाज के महत्व को दर्शाती है।स्टाफ़ नर्स अमनदीप कौर ने कहा कि उच्च रक्तचाप के शुरुआती लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते, लेकिन यह धीरे-धीरे हृदय, मस्तिष्क और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने लोगों को उच्च रक्तचाप से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव मुक्त जीवन शैली तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों को अत्यधिक नमक एवं जंक फूड के सेवन से बचने तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी अनुभवी चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह भी दी। इस अवसर पर काफी संख्या में मरीज़ व गांववासी उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry