राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।।
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।।

संगरिया – ( पंकज गोदारा ) :- राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गोदारा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी संगरिया को माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो के निराकरण की मांगों को रखा गया। इनमें प्रमुखत RGHS योजना का निजीकरण रोकने,वेतन कटौती व परिलाभों के भुगतान में देरी, तहसीलदारों के रिक्त पदों पर पदस्थापन की मांग, उपखण्ड कार्यालयों में नए पदों की स्वीकृति, कैडर रिव्यू और डीपीसी आदि मांगे रखी गई है। इन न्यायोचित मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने की स्थिति में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर राजस्व कार्मिकों के ब्लॉक संगरिया अध्यक्ष पंकज गोदारा, विनोद राहड, संजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, सुधा रानी आदि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry