संगरिया जागृति संस्था ने 15 मरीजों की दूसरी बस को गीतांजलि हॉस्पिटल जयपुर के लिए किया रवाना ।।
संगरिया जागृति संस्था ने 15 मरीजों की दूसरी बस को गीतांजलि हॉस्पिटल जयपुर के लिए किया रवाना ।।

संगरिया – (पंकज गोदारा) :- स्थानीय सामाजिक संस्था ‘संगरिया जागृति संस्था’ एवं ‘गीतांजलि हॉस्पिटल, जयपुर’ के संयुक्त तत्वावधान में आज एक सराहनीय पहल की गई। रविवार, 17 मई को सुबह 10:30 बजे संस्था द्वारा मरीजों की दूसरी पारी की एक बस को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ के लिए जयपुर रवाना किया गया। इस बस में कुल 15 मरीज शामिल हैं, जिन्हें बेहतर और मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।शनि मंदिर रोड स्थित कॉन्फिडेंट कोचिंग सेंटर से इस बस को पूर्व पार्षद नत्थूसिंह (मुन्ना गहलोत), समाजसेवी रतिराम बुडानिया, सतीश नागपाल एवं पूर्व सरपंच शोपत बेनीवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी अतिथियों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।संस्था अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 17 मार्च 2026 को भी 18 मरीजों की एक बस भेजी गई थी। उस दौरान सभी मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई थीं। इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज दूसरी बार 15 मरीजों को भेजा गया है।शिविर प्रभारी सीमा शर्मा ने सभी मरीजों को सुरक्षित बस में बैठाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संस्था सचिव अभय सहारण ने सभी मरीजों का सुचारू रूप से रजिस्ट्रेशन करवाया। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित और पुनीत कार्य निरंतर जारी रखेगी।इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सेवा भारती अध्यक्ष सतीश नागपाल, समाजसेवी रतिराम बुडानिया और शोपत बेनीवाल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में असहाय लोगों की मदद करना सबसे महान सेवा है। संगरिया जागृति संस्था का यह प्रयास बेहद प्रेरणादायी है।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में सुभाष अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौड़, विशाल स्वामी, हिमांशु शर्मा और सुरेंद्र जग्गा ने भी अपना विशेष सहयोग और सेवाएं दीं। #newstodayhry @newstodayhry