Uncategorized
Trending

एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं ।।

एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं ।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- शाहबाद के गांव रतनगढ़ के पास करनाल एसटीएफ और बदमाशों के बीच कोई मुठभेड़, भाऊ गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे दोनों आरोपी,दोनों तरफ से करीब 20 राउंड हुई फायरिंग, दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले। एक का नाम हर्ष तो दूसरे का कशिश, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों।कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास व करनाल एसटीएफ के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी रतनगढ़ के पास निर्माणाधीन जाट भवन में छुपे हुए हैं जिसके बाद एसटीएफ ने आरोपियों को घेर लिया आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायर हुए इस गोलाबारी में दोनों आरोपियों की टांगों में दो-दो गोली लगने की सूचना है।एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं जो पंजाब से हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि इन आरोपियों पर पहले भी कहीं आपराधिक मामले दर्ज हैं दोनों के नाम हर्ष व कशिश है जिन की उम्र 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है दोनों के पास से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button