Haryana
Trending

अग्रोहा थाना पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रैक्टर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद।।

अग्रोहा थाना पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रैक्टर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में प्रभारी थाना अग्रोहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.06.2026 को शिकायतकर्ता राजेन्द्र पुत्र भगतराम निवासी किरमारा ने शिकायत दी थी कि उसका स्वराज 855 ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए आरोपी रोहित पुत्र इन्द्रजीत निवासी ढाणी सांकरी, जिला हांसी व सुनील कुमार पुत्र सुरजभान निवासी किरमारा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने थाना अग्रोहा पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button