अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर अवैध लाहन नष्ट।।
अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर अवैध लाहन नष्ट।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण व तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वेट टीम -1 एवं थाना सदर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गांव पीरावली में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध स्थान पर रेड कर तलाशी ली गई, जहां से अवैध देसी शराब तैयार करने के उद्देश्य से रखा गया लगभग 600 लीटर अवैध लाहन (गुड़ से तैयार मिश्रण) बरामद हुआ। मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट (Destroy) कर दिया गया। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में गहन जांच व तलाश जारी है। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




