7 ग्राम 630 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार।।
7 ग्राम 630 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानियां चुंगी सिरसा क्षेत्र से 7 ग्राम 630 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान निर्मला पत्नी कृष्ण कुमार निवासी सुभाष बस्ती डबवाली रोड सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम गतिविधियों के तहत शहर के पटेल चौक से होते हुए रानियां चुंगी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब रानियां चुंगी सिरसा के नजदीक पहुंची तो सामने से एक महिला अपने हाथ में काले रंग की पन्नी लिए हुए पैदल आती दिखाई दी । पुलिस पार्टी को अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया। महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला पुलिस पुलिस एवं राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 7 ग्राम 630 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपिया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंप दी है। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपिया को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




