जनता की सुरक्षा सर्वोपरि एसपी हिसार ने साप्ताहिक परेड में अनुशासन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और जनसेवा पर दिया विशेष जोर ।।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि एसपी हिसार ने साप्ताहिक परेड में अनुशासन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और जनसेवा पर दिया विशेष जोर ।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं टर्नआउट का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर, राइडर एवं ईआरवी वाहनों और उनमें तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन सूचना पर पुलिस की प्रतिक्रिया समयबद्ध, प्रभावी एवं जनहित में होनी चाहिए। आमजन द्वारा डायल 112 अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित व्यक्ति को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। एसपी हिसार ने कहा कि पीसीआर, राइडर एवं ईआरवी पुलिस की प्रथम प्रतिक्रिया इकाइयाँ हैं और जनता के बीच पुलिस की छवि इन्हीं के व्यवहार एवं कार्यशैली से बनती है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर तरीके से करें। ड्यूटी के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आमजन के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परेड निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा अर्दली रूम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों से आए पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों का मनोबल और कल्याण विभाग की प्राथमिकता है। कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से उनकी कार्यक्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण में और अधिक वृद्धि होती है। इस अवसर पर परेड में उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा प्रत्येक नागरिक को त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




