Haryana
Trending

आदमपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को ₹1,54,000 की राशि करवाई वापिस।।

आदमपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को ₹1,54,000 की राशि करवाई वापिस।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर डेस्क आदमपुर, हिसार द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित की राशि सफलतापूर्वक वापस करवाई गई। शिकायत संख्या 21305260028130 में शिकायतकर्ता ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया था, जिस पर साइबर टीम द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच एवं संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया। टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹1,54,000 (एक लाख चौवन हजार रुपये) की राशि सफलतापूर्वक रिफंड करवाई गई। यह कार्रवाई PSI हरिओम, साइबर डेस्क आदमपुर, हिसार द्वारा तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से संपन्न की गई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड अथवा बैंकिंग धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा संबंधित साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित कराया जा सके। हिसार पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button