Haryana
Trending

नशे के दलदल में फंसे युवाओं के लिए हिसार पुलिस का मदद का हाथ, लेकिन नशा तस्करों के लिए जीरो टॉलरेंस : एसपी हिसार।।

नशे के दलदल में फंसे युवाओं के लिए हिसार पुलिस का मदद का हाथ, लेकिन नशा तस्करों के लिए जीरो टॉलरेंस : एसपी हिसार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्वान्त जैने आईपीएस ने जिले के युवाओं, अभिभावकों एवं आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। नशे की गिरफ्त में आया युवक अपने सपनों, परिवार की उम्मीदों और समाज में अपनी पहचान को धीरे-धीरे खो देता है। ऐसे युवा जो नशे की लत का शिकार हो चुके हैं, उन्हें अपराधी नहीं बल्कि समाज के ऐसे लोग समझा जाना चाहिए जिन्हें उपचार, मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। एसपी हिसार ने कहा कि यदि कोई युवक या व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पाना चाहता है तो हिसार पुलिस उसके साथ खड़ी है। ऐसे लोगों को नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने, परामर्श दिलाने तथा समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है । परिवारों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को डांटने या उनसे दूरी बनाने की बजाय उनका सहयोग करें और समय रहते उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएं।वहीं दूसरी ओर नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जो लोग अपने आर्थिक लाभ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्कर समाज के दुश्मन हैं और उनके विरुद्ध जिला पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिसार पुलिस की नजर जिले में सक्रिय प्रत्येक नशा तस्कर पर है। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। न केवल गिरफ्तारी की जाएगी बल्कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी हिसार ने कहा कि नशा बेचने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले व्यक्तियों को कानून के शिकंजे में लाकर ही दम लिया जाएगा। पुलिस की विशेष टीमें लगातार नशा तस्करों पर निगरानी रख रही हैं तथा खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार करता है या युवाओं को नशे की ओर प्रेरित करता है तो उसकी सूचना तुरंत नशा मुक्ति टीम पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशे के शिकार युवाओं के लिए हिसार पुलिस सहारा बनेगी, लेकिन नशा बेचने वालों के लिए कानून का सबसे सख्त चेहरा दिखाई देगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button