Haryana
Trending

थाना आजाद नगर पुलिस ने गोदाम से गेहूं चोरी के मामले में सल्पिंत आरोपी को काबू कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की।।

थाना आजाद नगर पुलिस ने गोदाम से गेहूं चोरी के मामले में सल्पिंत आरोपी को काबू कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन आई पी एस के निर्देशानुसार क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आजाद नगर पुलिस ने गांव मुकलान में गेहूं के गोदाम से ताला तोड़कर 50 क्विंटल गेहूं चोरी के मामले में सल्पिंत आरोपी अजय पुत्र उग्रसैन निवासी खारा खेड़ी जिला फतेहाबाद को काबू कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में प्रभारी थाना आजाद नगर निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि दिनांक 30.04.2026 को मुकेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी मुकलान की शिकायत पर कि गांव मुकलान में उसके गेंहु के गोदाम का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 क्विंटल गेंहु चोरी करके ले जाने पर मामला दर्ज किया गया था । मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार द्वारा अमल में लाई गई । जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर उससे चोरीशुदा गेहूं व पिकअप गाड़ी बरामद की गई । जाचं के दौरान आरोपी अजय को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी और इस मामले में यदि किसी और की सल्पिंग पाई जाती है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button