Haryana
Trending

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सीआईए हिसार की कार्रवाई, एक आरोपी अवैध पिस्तोल 315 बौर सहित गिरफ्तार।।

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सीआईए हिसार की कार्रवाई, एक आरोपी अवैध पिस्तोल 315 बौर सहित गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार टीम ने सरसोद से बालक रोड़ पर एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान राहुल पुत्र बलजीत निवासी बिचपड़ी के रूप में हुई है । इस बारे में प्रभारी सीआईए हिसार PSI कर्ण सिंह ने बताया कि ASI प्रवीन कुमार अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम संबंधी सरसोद से बालक रोड़ पर मौजुद थे । इसी दौरान टीम ने साथी कर्मचारियों की सहायता से एक यूवक को काबू करके उसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज पिस्तौल .315 बोर बरामद हुई। अवैध पिस्तौल बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों, असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हिसार पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध हथियार रखने या उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अवैध हथियारों, आपराधिक गतिविधियों अथवा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button