बुजुर्ग हमारे परिवार की जड़ें हैं, उन्हें सम्मान दें।।
बुजुर्ग हमारे परिवार की जड़ें हैं, उन्हें सम्मान दें।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- आजकल एकल परिवारों के चलन और आधुनिक जीवनशैली के कारण बुजुर्गों को अकेलापन और प्रताड़ना झेलनी पड़ रही हैं जबकि बुजुर्ग हमारे परिवार की जड़े हैं तथा उनके अनुभव, त्याग और संस्कार ही हमारी पीड़ी की नींव हैं तथा उन्होंने ही हमें बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व बुजुर्ग दुर्वव्यवहार जागरूकता दिवस पर प्रैस के नाम जारी एक विज्ञप्ती में कहें। यह दिवस वृद्धजनों के साथ होने वाले मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और उनके अधिकारों एवं गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि बच्चों को बुजुर्गोे के साथ मार-पीट नहीं करनी चाहिए, उन्हें ताने नहीं मारने चाहिए, सम्पती को अपने नाम करवाने के लिए दवाब नहीं बनाना चाहिए बल्कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, उन्हें समय पर भोजन देना चाहिए तथा उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें थोड़ा समय उनके साथ बिताना चाहिए, घर के निर्णयों में शामिल करना चाहिए, आर्थिक सहयोग करना चाहिए तथा आस-पड़ोस में भी कोई अकेना बुजुर्ग हैं तो उसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए। उन्होेंने कहा कि बुढ़ापा अभिशाप नहीं हैं बल्कि अनुभव का खजाना हैं, इसलिए हमें बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए क्योंकि कल हो हम भी बुजुर्ग बनेंगे, इसलिए हमें अपने बुजुर्गों को जो सम्मान देंगे, कल को हमारी औलादे हमें वहीं देगी तभी को कहा गया है, जैसी करनी वैसी भरनी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




