Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने किया नमन।।

लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने किया नमन।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटी-कोटी नमन करते हुए लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मौहल्ले में स्थित सिलाई सैन्टर पर कहा कि वो भारत माता के वीर और अमर सपूत, अप्रतिम सहासी, कुशल सेनानायक, त्याग व बलिदान के उज्जवल कीर्ति पताका, स्वाधीनता के अमर स्वर, कुशल नेतृत्वकत्र्ता एवं राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जी धर्म, संस्कृति तथा देष की स्वतंत्रता की रक्षा हेतू जीवन भर संघर्ष करते रहे तथा आज भी उनका नाम सभी भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं तथा उनका स्वाभिमान भारत माता की पूंजी हैं और वे अमरता के गौरव हैं। स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि अक्ष्मय साहस, त्याग, तपस्या, वीरता, बलिदान, समर्पण और देशभक्ति के प्रति शिरोमणी महाराणा प्रताप विश्व के महान् यौद्धा वीर पुरूष थे तथा उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए और हमारे आज के भविष्य को संवारना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके त्यागमय जीवन के स्मरण मात्र से ही सभी भारतवासियों का हृदय मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सर्मपण के असीमित भाव से भर जाता हैं तथा उनके नाम से ही दुश्मनों की रूहें कांप जाती थी और ऐसे महानायक के जीवन से देश युगों-युगों तक प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि के प्रति अथाह प्रेम और समर्पण उदाहरण हैं तथा हमें स्वदेश प्रेम की अविरल प्रेरणा देता रहेंगा। इस अवसर पर दीपा, नीलम, कुसुम, भावना, रेखा, मुस्कान, रजनी, पायल, आशा, नीलम, रचना एवं अन्य उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button