नशा मुक्त हिसार की दिशा में निरंतर प्रयास: नशा मुक्ति पुलिस टीम ने गांव लितानी में चलाया विशेष जागरूकता अभियान।।
नशा मुक्त हिसार की दिशा में निरंतर प्रयास: नशा मुक्ति पुलिस टीम ने गांव लितानी में चलाया विशेष जागरूकता अभियान।।

हिसार-(अमित कुमार ):- आईजीपी हिसार मंडल हिसार श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्वान्त जैन आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा लगातार जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना उकलाना क्षेत्र के गांव लितानी में विशेष नशा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम ने ग्रामीणों एवं उनके परिवारजनों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु प्रेरित किया गया तथा नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाएं भी एकत्रित की गईं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। अभियान के दौरान जिला हिसार क्षेत्र में कुल 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई । इसके अतिरिक्त 02 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। वहीं 04 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा उनकी काउंसलिंग भी की गई। इसके अलावा 05 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से दूसरी बार एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। इस प्रकार आज कुल 11 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल एवं घर-घर जाकर दवाइयां उपलब्ध करवाकर उपचार एवं पुनर्वास प्रक्रिया से जोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि आज एक नशा पीड़ित ने उपचार हेतु सरकारी अस्पताल हिसार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल भी करवाया, जो नशा मुक्ति अभियान की सकारात्मक सफलता का प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करों एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे की लत से बचाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




