Haryana
Trending

मानवता की सेवा में स्वर्णकार समाज आगे आया, रक्तदान शिविर में दिखा लोगों का उत्साह II

मानवता की सेवा में स्वर्णकार समाज आगे आया, रक्तदान शिविर में दिखा लोगों का उत्साह II

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त ही एकमात्र ऐसी चीज है, जिसे किसी फैक्ट्री में पैदा नहीं किया जा सकता है। इसका एक ही विकल्प है रक्तदान। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उपरोक्त विचार जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने वीरवार को स्वर्णकार समाज वैलफेयर सोसायटी (रजि.), सिरसा एवं जिला पुलिस प्रशासन की ओर से शिव शक्ति ब्लड बैंक, वाल्मीकि चौक में लगाए गए रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। संस्थापक सुखविंद्र सोनी ने बताया कि शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप तथा सरप्रस्त के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्यातिथि दीपक सहारण ने बताया कि गर्मियों के मौसम में रक्त की अधिक आवश्यकता पड़ती है। थैलेसीमिया पीड़ितों के साथ-साथ हादसों में घायल, डिलीवरीरत महिलाओं को समय-समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है। #newstodayhry @newstodayhry

रक्त के अभाव में अक्सर देखा गया है कि रक्त की अल्पता कई बार अमूल्य जान पर भारी पड़ जाती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए समय-समय पर अनेक संस्थाओं व आम जनता द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, ताकि रक्त के अभाव में कोई अमूल्य जिंदगी दम न तोड़ सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने घरों में खुशी के अवसरों पर बजाय फिजूलखर्ची के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान दें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और लोगों के मन में रक्तदान के प्रति जागरूकता आए। इस मौके पर विक्रम ढल्ला का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। संस्थापक सुखविंद्र सोनी ने बताया कि शिविर में 30 से अधिक लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। रक्तदानियों को सोसायटी की ओर से स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता सेठी भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, प्रधान कस्तूर इन्सां, सचिव प्रो. सुभाष चन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष समाज सेवी सतपाल सूर्या, सोनी, राजेश सोनी, अमृत भल्ला, अंशुमन वर्मा, विशाल सोनी, शिव शक्ति ब्लड बैंक से डा. वेद बैनीवाल, डा. आरएम अरोड़ा, बलजीत सिंह एडवोकेट, जिला प्रधान राजकुमार भूण, मंदिर प्रधान सुरजीत सोनी, सुभाष बजाज, अमित चुघ, कुलदीप गर्ग, मदनलाल जौड़ा, ओमप्रकाश बूटन, जोगेंद्र सोनी, सिकंदर खट्टर, विरेंद्र वर्मा, देसपाल सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button