युवाओं को नशे में धकेलने वालों पर शिकंजा, हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन II
युवाओं को नशे में धकेलने वालों पर शिकंजा, हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन II


हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नजदीक ईशान्त ढाबा अग्रोहा के पास से 9 ग्राम 760 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। #newstodayhry @newstodayhry
इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सैल के प्रभारी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेश उर्फ नेशा पुत्र सुबे सिंह निवासी नजदीक रविदास चौपाल अग्रोहा, जिला हिसार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के स.उप नि. उपेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में अग्रोहा पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को ईशान्त ढाबा से काबू किया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9 ग्राम 760 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना अग्रोहा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से लड़ाई झगडे के 5 मामले है दर्ज । प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस बारे मे कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry


