Haryana
Trending

अब होशियारपुर में मिलेगा कैंसर विशेषज्ञ परामर्श, हर महीने उपलब्ध रहेंगे डॉ. संदीप गुप्ता II

अब होशियारपुर में मिलेगा कैंसर विशेषज्ञ परामर्श, हर महीने उपलब्ध रहेंगे डॉ. संदीप गुप्ता II

होशियारपुर(अंकुश गोयल):- मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली ने सोमवार को सिटी हॉस्पिटल, होशियारपुर में अपनी विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ की घोषणा की।ऑन्कोलॉजी सलाहकार डॉ संदीप गुप्ता हर महीने के चौथे सोमवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्राथमिक परामर्श और फॉलो उप के लिए उपलब्ध रहेंगे।इस अवसर पर बोलते हुए डॉ गुप्ता ने कहा, कैंसर के सफल उपचार में शीघ्र निदान सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। इन ऑन्को ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ से मरीज घर के पास ही समय पर विशेषज्ञ परामर्श, कैंसर जोखिम मूल्यांकन, संदिग्ध लक्षणों का मूल्यांकन, सेकंड ओपिनियन , उपचार योजना और फॉलो उप देखभाल प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को समय पर मार्गदर्शन प्रदान करना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उन्नत कैंसर उपचार सेवाओं से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि यह ओपीडी स्थानीय समुदायों और विशेष कैंसर देखभाल सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगी, जिससे मरीजों को निदान,ए उपचार और फॉलो उप जांच में अधिक प्रभावी ढंग से मदद मिलेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button