वारदात के 24 घंटे में ही शिकंजे में आए आरोपी डबवाली पुलिस की हाई-स्पीड कार्रवाई से बड़ा खुलासा।।
वारदात के 24 घंटे में ही शिकंजे में आए आरोपी डबवाली पुलिस की हाई-स्पीड कार्रवाई से बड़ा खुलासा।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- कालांवाली के वार्ड नंबर-6 में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का डबवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और लगातार दी गई दबिशों के चलते आरोपी कानून के शिकंजे से बच नहीं सके। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.06.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार वार्ड नंबर-6 निवासी एक महिला अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक स्वयं को इन्वर्टर मैकेनिक बताकर घर में घुस गए। घर के अंदर पहुंचते ही आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ कालांवाली को जांच की कमान सौंपी गई। सीआईए कालांवाली की अगुवाई में थाना कालांवाली, पुलिस चौकी कालांवाली तथा साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच की निगरानी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों के आने-जाने के मार्गों का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।
“हर सुराग पर नजर, हर दिशा में दबिश” सीआईए कालांवाली की सटीक रणनीति, साइबर सेल के तकनीकी इनपुट तथा थाना कालांवाली व चौकी कालांवाली की फील्ड कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग व तीन अन्य आरोपियों कुलबीर, विक्की तथा मनी कुमार को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस द्वारा लूटी गई नकदी एवं जेवरात की बरामदगी तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनी कुमार के खिलाफ थाना कालांवाली में वर्ष 2023 में नशा तस्करी के तीन मामले पहले से दर्ज है । अपराधियों को स्पष्ट संदेश इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डबवाली पुलिस किसी भी गंभीर अपराध पर तत्काल प्रतिक्रिया देने और अपराधियों को शीघ्र कानून के शिकंजे में लाने के लिए पूरी तरह सक्षम एवं प्रतिबद्ध है। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता, पेशेवर जांच और मजबूत समन्वय का प्रमाण है। डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत डालय 112 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें ताकि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जा सके।। #newstodayhry @Newstodayhry




