Haryana
Trending

चांदी का कड़ा छीनने वाले निकले स्कूटी चोर भी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा II

चांदी का कड़ा छीनने वाले निकले स्कूटी चोर भी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा II

हिसार (अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौंकी 12 क्वाटर्र पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले में मात्र दो घन्टे में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित काबू करके छीना गया चांदी का कड़ा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस बारे प्रभारी चौंकी ASI राकेश कुमार ने बताया कि जतिन पुत्र गुलशन निवासी बख्शी नगर, हिसार ने की शिकायत पर कि जब वह अपने कार्य से शान्ति नगर जा रहा था तो इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास आए तथा उसका चांदी का कड़ा छीनकर मौके से फरार हो गए।शिकायत प्राप्त होने पर थाना एचटीएम ने धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान उनकी टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर वारदात में छीना गया चांदी का कड़ा बरामद कर लिया। आरोपियों द्वारा वारदात में जो स्कूटी प्रयोग की गई है वह आरोपियों द्वारा राजगुरू मार्किट से चोरी की गई है । जिस सम्बन्ध में थाना शहर में पहले से मामला दर्ज है । प्रभारी चौंकी ASI राकेश कुमार ने बताया की आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोनी पुत्र धर्मपाल निवासी मकान न. 317 नजदीक कौशिक नगर कुलर फैक्ट्री महाबीर कालोनी व अजय उर्फ जोन्टी पुत्र नरेन्द्र वासी नजदीक कौशिक कुलर फैक्ट्री महाबीर कालोनी के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा मामले में गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी अन्य वारदातों में भी संलिप्त रहा है या नहीं। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button