Haryana
Trending

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने थाना सिविल लाइन का किया निरीक्षण, पुलिस कार्यप्रणाली एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा किया पोधारोपण।।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने थाना सिविल लाइन का किया निरीक्षण, पुलिस कार्यप्रणाली एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा किया पोधारोपण।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस द्वारा आज थाना सिविल लाइन हिसार का वार्षिक/नियमित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्य, शिकायत रजिस्टर, पुलिस कर्मियों के आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना रिकॉर्ड, लंबित शिकायतों, जांचाधीन मामलों तथा विभिन्न रजिस्टरों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधन को निर्देश दिए कि पुराने लंबित अभियोगों में माल मुकदमों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों, वांछित अपराधियों तथा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही बीट प्रणाली को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button