PUNJAB
Trending

यातायात पुलिस कालांवाली का मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन।।

यातायात पुलिस कालांवाली का मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन।।

डबवाली -(पंकज गुदारा ):- एसपी जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच कालांवाली में उस समय पुलिस की सतर्कता देखने को मिली जब वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल को रुकवाकर जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ट्रैफिक इंचार्ज कालांवाली उप नि. भूप सिंह अपनी टीम के साथ नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मंडी कालांवाली में मौजूद थे । इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोककर जांच करने पर उनके कब्जे से एक पत्ता(15 कैप्सूल) नशे में प्रयुक्त होने वाले सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए । पुलिस जांच के दौरान तीनों युवक नशे की हालत में पाए गए। यातायात नियमों की अवहेलना व अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर दिया तथा तीनों युवकों को पुलिस चौकी कालांवाली के हवाले किया। जहां उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 172(2) के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है । डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के प्रभाव में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, यातायात नियमों की अवहेलना अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button