राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉ. भारत भूषण सिंगला सम्मानित, लायन्स क्लब सिरसा अमर ने किया सम्मान।।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉ. भारत भूषण सिंगला सम्मानित, लायन्स क्लब सिरसा अमर ने किया सम्मान।।

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) :- आज डाक्टर भगवान का रूप हैं जब मनुष्य रोग से पीड़ित होता हैं तब डॉक्टर ही आशा की किरण बनकर आता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर डा. भारत भूषण सिंगला को सम्मानित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और उनके बिना स्वस्थ भारत की कल्पना नहीं की जा सकती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि आज डॉक्टर केवल ईलाज तक सीमित नहीं हैं बल्कि वे शोध करते हैं नई दवाई खोजते हैं गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाते है तथा दूर-दराज के इलाकों में भी ईलाज पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय डाक्टर दिवस मनाया जाता हैं और यह दिन देश के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डां. विधान चन्द्र रॉय की जयंती व पुण्यतिथी के रूप में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिवस केवल एक तारीख नहीं बल्कि उन सभी डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर हैं जो दिन-रात हमारी सेवा में लगे रहते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि हमें ये याद रखना होगा कि डा. हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं तथा यह समझना होगा कि डॉक्टरों को किन मानसिक, शारीरिक और मानसिक दबावों का सामना करना पड़ता हैं तथा युवाओं को मेडिकल क्षेत्र को कैरियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें डॉक्टरों के साथ सम्मान से बात करनी होगी, उनकी कदर करनी होगी, डॉक्टरों की सलाह माननी होगी, दवाओं का कोर्स पूरा करना होगा तथा हमें स्वास्थ्य की जांच करवानी होगी और हमें अस्तपतालों में हिंसा, तोड़-फोड़ का सख्त विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि इस डॉक्टर दिवस पर हमें प्रण लेना होगा कि हम अपने डॉक्टरों का विश्वास कभी नहीं तोड़ेंगे। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर की तरफ से डा. भारत भूषण सिंगला को गोल्ड मैडल, प्रशस्ति पत्र एव शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. भारत भूषण सिंगला ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर लायन्स क्लब सिरसा अमर ने जो सम्मान दिया हैं, उसको मैं कभी नहीं भूलूंगा तथा मैं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, प्रधान इन्द्र कुमार गोयल, सचिव अमर साहुवाला, कोषाध्यक्ष रितुन साहुवाला का आभार व्यक्त करता हूँ।। #newstodayhry @newstodayhry