Haryana
Trending

चौंकी अनाज मंडी पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल ll

चौंकी अनाज मंडी पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल ll

हिसार-( अमित कुमार ):-
हिसार पुलिस ने थाना शहर क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अनाज मंडी पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की गई। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता ने निर्माणाधीन मकान से एसी पाइप एवं कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर थाना शहर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अमिता उर्फ अमित उर्फ सोहन निवासी गली नंबर-11, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान उससे मामले से संबंधित गहन पूछताछ की गई तथा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं घटनास्थल की निशानदेही की प्रक्रिया भी पूरी की गई तथा चौरीशुद्वा समान बरामद किया गया ।
पुलिस रिमांड समाप्त होने के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेll

Related Articles

Back to top button