चौंकी 12 क्वार्टर पुलिस की कार्रवाई: 10.660 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार ll
चौंकी 12 क्वार्टर पुलिस की कार्रवाई: 10.660 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 ग्राम 660 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान डेविड पुत्र राजेश कुमार, निवासी 12 क्वार्टर, गली नं. 10, भगत सिंह नगर, हिसार के रुप में हुई है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई चांदवीर अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान नहर पुल, महावीर कॉलोनी के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यकित हेरोइन (चिट्टा) खरीदने एवं बेचने का अवैध कार्य करता है तथा नहर रोड स्थित झाड़ियों के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए आने वाला है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार एनडीपीएस अधिनियम की पालना करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया तथा मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से काबू कर लिया।
आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए उसकी तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में करवाने की इच्छा व्यक्त करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिसार श्री सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से 10 ग्राम 660 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामद हेरोइन (चिट्टा) मिलने पर आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम, हिसार में धारा 21(बी), 61 एवं 85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।l”




