Haryana
Trending

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला रेवाड़ी।।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला रेवाड़ी।।

रेवाड़ी-(अभिषेक ठाकुर ):- भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला रेवाड़ी द्वारा रविवार को माता रमाबाई अंबेडकर भवन, आजाद चौक, रेवाड़ी में “सामाजिक संवाद एवं मिलन सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूना पैक्ट समझौते, सामाजिक जागरूकता, सामाजिक न्याय तथा महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए गांव दौलतपुर नयागांव निवासी ओमप्रकाश सिंह को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला रेवाड़ी का जिला सचिव नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला महासचिव सुरजीत सिंह ने पूना पैक्ट समझौते के ऐतिहासिक महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से अपने विचार रखे। वहीं जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला संगठन मंत्री राजकुमार तथा साहिल गिल ने सामाजिक न्याय, सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती तथा सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महापुरुषों के सपनों का समानता, शिक्षा, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भारत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्यारेलाल (पूर्व नौसेना कर्मी), मोहम्मद इकबाल (जिला सचिव), बनवारी लाल, मंजीत कुमार (जिला सचिव), ओमप्रकाश, जितेंद्र बोहका, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र वाल्मीकि (जिला सचिव), सतीश कुमार (गुरदास माजरा) सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाज में शिक्षा, जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनचेतना बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button