जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की कस्सीll
जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की कस्सीll
डबवाली/सिरसा-पंकज गोदारा:-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20.06.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा देसूमलकाना में खेत में शिकायतकर्ता पर कस्सी से हमला कर उसे घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । जिस पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कालांवाली पुलिस द्वारा प्रबंधक थाना नि. देवीलाल के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शिकायतकर्ता एवं गवाहों के बयान दर्ज किए तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। तत्पश्चात लगातार दबिश देकर वारदात में संलिप्त आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कस्सी भी बरामद कर ली है ।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । @newstodayhry #newstodayhry




